“उम्मीद” एक पहल के अन्तर्गत आर.बी.एल. बैंक के सहयोग से छात्राओं को साइकिल एवं स्कूल किट वितरण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज किशनपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में “उम्मीद” एक पहल के अन्तर्गत आर.बी.एल. बैंक द्वारा आयोजित साइकिल वितरण एवं स्कूल किट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सी.एस.आर के तहत 18 विभिन्न राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत ग्रामीण एवं निम्न आय वर्ग की 300 स्कूली छात्राओं को साइकिल एवं स्कूल किट वितरित की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है और सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “उम्मीद” जैसी पहल ग्रामीण परिवेश में रहने वाली बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि साइकिल न केवल एक यातायात साधन है बल्कि यह आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की प्रतीक भी है। उन्होंने बालिकाओं से आह्वान किया कि वे पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें, अपने सपनों को साकार करें और समाज में नई पहचान बनाएं। मंत्री जोशी ने कहा कि “‘उम्मीद’ केवल एक योजना नहीं, बल्कि यह बेटियों के सपनों को पंख देने का प्रयास है। आज दी जा रही साइकिलें उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरक कदम हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि हमारी बेटियाँ आगे बढ़ें और उत्तराखंड का नाम रोशन करें।

मंत्री गणेश जोशी ने आर.बी.एल. बैंक के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” को साकार करने का काम आर.बी.एल. बैंक कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार महिलाओं के उत्थान एवं महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री जोशी ने कहा प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आजीविका संवर्धन की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर बेटी शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बने। इस दिशा में सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्रों की संख्या में वृद्धि यह दर्शाती है कि अभिभावकों का विश्वास सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था के प्रति लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है और विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है ताकि विद्यार्थी बेहतर वातावरण में अध्ययन कर सकें।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य धूम सिंह नेगी, आर.बी.एल. बैंक बैंक प्रमुख सुमित भंडारी, रीजनल हैड पंकज शर्मा, स्टेट हैड नितिन गुप्ता, गौरव कुमार, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, सुरेंद्र राणा, पार्षद मोहन बहुगुणा, अल्पना राणा, मीनाक्षी नौटियाल, भूपेंद्र कठेत, योगेश घाघट, पूनम नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।