उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी से वार्ता करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी


देहरादून-सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उपनल कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री जोशी के समक्ष समान कार्य के लिए समान वेतन एवं उपनल कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की।

Auto Inserted Image
      

करीब तीन घंटे चली लंबी वार्ता के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उपनल कर्मचारियों के पदाधिकारियों को कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही उपनल कर्मचारियों के हित में उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में उपनल एमडी ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि), उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद, हरीश कोठारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *