Month: May 2026

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, सौर ऊर्जा एवं विद्युत परियोजनाओं को 60 दिन में मंजूरी

धामी मंत्रिमंडल ने ईंधन की बचत और ऊर्जा उत्पादों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत खनन, सौर ऊर्जा और विद्युत परियोजनाओं के प्रस्तावों को मुख्य सचिव की…

उत्तराखंड की टिहरी झील बनेगी वैश्विक पर्यटन हब, कैबिनेट ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

देहरादून। टिहरी जलविद्युत परियोजना की 42 वर्ग किलोमीटर में फैली झील को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की तैयारी है। उसे वैश्विक पर्यटन के साथ ही वेलनेस,…

ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण पर धामी सरकार का फोकस, प्रदेश में लागू होगा ‘No Vehicle Day’ अभियान

उत्तराखंड सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही सरकार ने यह भी…

Uttarakhand News- ऊर्जा बचत की दिशा में बड़ा कदम: CM धामी ने आधी की सरकारी गाड़ियां, मंत्रियों से भी की अपील…..

 उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकारी गाड़ियों की संख्या आधी करने का निर्देश दिया, प्रधानमंत्री की एनर्जी बचाने की अपील को देशहित में एक वादा बताया. मुख्यमंत्री पुष्कर…

Uttarakhand News- ऊर्जा बचत की दिशा में बड़ा कदम: CM धामी ने आधी की सरकारी गाड़ियां, मंत्रियों से भी की अपील…..

 उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकारी गाड़ियों की संख्या आधी करने का निर्देश दिया, प्रधानमंत्री की एनर्जी बचाने की अपील को देशहित में एक वादा बताया. मुख्यमंत्री पुष्कर…

Uttarakhand News: ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, धामी कैबिनेट में वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे पर बनी सहमति…..

 उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई. जिसमें राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.…

Uttarakhand News: ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, धामी कैबिनेट में वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे पर बनी सहमति…..

 उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई. जिसमें राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.…

उपनल कर्मियों की सर्विस और सिक्योरिटी को लेकर अच्छी खबर, कॉनट्रेक्ट का नया फॉर्मेट जारी

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के माध्यम से विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे 20 हजार से ज्यादा आउटसोर्स कर्मियों की सेवा सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर हुई…

CBSE 12th Result 2026: पहली बार ऑन-स्क्रीन मार्किंग, देहरादून रीजन में 81.42% छात्र पास

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष (88.39 प्रतिशत) की तुलना में…

PM Modi की अपील का असर, उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहन से कार्यक्रमों में शामिल होने निकले विधायक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेट्रोलियम पदार्थों पर पर निर्भरता कम करने के आह्वान के बाद मंगलवार को ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र के…

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।