उद्योग जगत “लोकल के लिए वोकल” के मंत्र को अपनाएं : अजय भट्ट


रुद्रपुर-विश्व मानक दिवस-2025 के उपलक्ष्य में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून शाखा द्वारा मंगलवार को रुद्रपुर स्थित होटल रेडिसन ब्लू में “मानक महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योग जगत, व्यापारिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय भट्ट, सांसद (नैनीताल–उधम सिंह नगर) एवं भारत सरकार के मंत्री रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विपिन कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी); श्रीकर सिन्हा, अध्यक्ष, सिडकुल एसोसिएशन; के.सी. सत्यावली, अध्यक्ष, सितारगंज एसोसिएशन; संदीप गुप्ता, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड प्लाई एसोसिएशन; तथा नवीन वर्मा, अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

बीआईएस देहरादून शाखा के प्रमुख एवं निदेशक सौरभ तिवारी ने इस अवसर पर बताया कि विश्व मानक दिवस-2025 की थीम “सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-17) – लक्ष्य प्राप्ति में सामूहिक साझेदारी” है। उन्होंने कहा कि बीआईएस मानकीकरण के माध्यम से उद्योग, उपभोक्ता और सरकार के बीच साझेदारी को सुदृढ़ कर रहा है, जिससे सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि मानक किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता और विश्वसनीयता का आधार होते हैं। उन्होंने उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे “लोकल के लिए वोकल” के मंत्र को अपनाएं और भारतीय उत्पादों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाएं।

उन्होंने बीआईएस द्वारा चांदी की हॉलमार्किंग में एचयूआईडी प्रणाली को शामिल करने के निर्णय की सराहना की और कहा कि यह कदम भारतीय आभूषण उद्योग की पारदर्शिता बढ़ाएगा तथा उपभोक्ताओं के विश्वास को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से भारतीय उत्पाद अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे और अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्वीकार्यता प्राप्त करेंगे।

श्री भट्ट ने बीआईएस से आग्रह किया कि वह अपने उत्पादों एवं योजनाओं के प्रति अधिक जनजागरूकता उत्पन्न करे ताकि अधिक से अधिक उद्योग बीआईएस के साथ जुड़ें और मानकीकरण के लाभ प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर वी-गार्ड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, करम सेफ्टी प्राइवेट लिमिटेड और ग्रीनपैनल लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-17) पर प्रस्तुति दी और बताया कि उनकी इकाइयाँ साझेदारी और मानकीकरण के माध्यम से किस प्रकार सतत विकास में योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम में बीआईएस स्टैंडर्ड क्लब के विद्यार्थियों ने भी मंच पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें सरस्वती वंदना, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से “मानकों के महत्व” और “गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता” का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों के प्रदर्शन को उपस्थित अतिथियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने सराहा।

कार्यक्रम में क्षेत्र की 150 से अधिक प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उद्योगों के बीच मानक अपनाने की आवश्यकता, गुणवत्ता नियंत्रण, और बीआईएस की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रमाणन, हॉलमार्किंग एवं पंजीकरण योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को बीआईएस के मिशन – “शुद्धता की प्रतिबद्धता के साथ देश का विकास” – से जुड़ने का आह्वान किया गया।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।