रामलीला का शुभारंभ एवं अपने स्वर्गीय पिता श्याम दत्त जोशी की पुण्य स्मृति में निर्मित ‘सांस्कृतिक मंच’ का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रामलीला समिति विलासपुर कांडली द्वारा आयोजित तृतीय भव्य रामलीला मंचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। मंत्री जोशी ने रामलीला का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया और समिति को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Auto Inserted Image
      

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 11 जी.आर.आर.सी.जूनियर हाई स्कूल घघोड़ा विलासपुर कांडली में अपने स्वर्गीय पिता श्याम दत्त जोशी की पुण्य स्मृति में निर्मित शैक्षिक एवं ‘सांस्कृतिक मंच’ का लोकार्पण भी किया। गौरतलब है कि अप्रैल माह में एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता द्वारा सांस्कृतिक मंच की मांग की गई थी, जिस पर मंत्री जोशी ने घोषणा करते हुए अपने निजी मद से इस मंच का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि यह मंच विद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा।

रामलीला के शुभारंभ अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह मर्यादा, धर्म और आदर्शों का सजीव पाठ है। भगवान श्रीराम के जीवन से हमें सत्य, संयम और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हैं और युवा पीढ़ी को सदाचार व संस्कारों से जोड़े रखने का कार्य करते हैं। मंत्री जोशी ने रामलीला समिति को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप सिंह नेगी, प्रबंधक विक्रम सिंह, वंदना ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *