आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मसूरी विधानसभा के सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मसूरी विधानसभा के सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उपस्थित रहे।

Auto Inserted Image
      

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” के आह्वान से देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को जीएसटी में छूट देकर बड़ा उपहार दिया है। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश में 4 लाख 69 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका चला रही हैं, जिनमें से 1 लाख 65 हजार महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि “महिलाओं का सशक्तिकरण ही परिवार और समाज को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने 11 वर्षों में अभूतपूर्व विकास किया है — 12 करोड़ शौचालय, 10 करोड़ आवास और 80 से अधिक देशों को खाद्यान्न निर्यात इसका प्रमाण हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है और हर नागरिक को स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी से दीपावली और आने वाले त्योहारों में स्वदेशी उत्पादों को खरीदने की अपील की।

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक अब वोकल फॉर लोकल की भावना से जुड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रणाली ने देशभर में कर व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और एकीकृत बनाया है। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य “हर हाथ को हुनर और हर घर को रोजगार” देना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों से जुड़कर अपने कौशल और प्रतिभा को स्वरोजगार में बदलें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विज़न है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरे, और इस दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकारें निरंतर कार्य कर रही हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से भारत में स्वरोजगार एवं उद्यमिता को तो बढ़ावा मिलेगा ही, साथ ही देश की आर्थिकी भी मजबूत होगी।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, राज्यमंत्री कैलाश पंत, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, निरंजन डोभाल, आशीष थापा, अरविंद डोभाल भावना चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *