सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव समारोह में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


देहरादून– कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजपुर रोड़ स्थित सी.एन.आई.गर्ल्स इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव व क्रिसमस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय के 18 जरूरतमन्द छात्राओं को स्वेटर भी वितरित किए तथा उत्तराखण्ड परिषदीय बोर्ड परीक्षा 2025 में हाईस्कूल एवं इण्टर कक्षा में स्कूल में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली 05 छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही क्रीड़ा के क्षेत्र में ब्लॉक एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय के अध्यापकों शिक्षकों और अभिभावकों को वार्षिकोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय 168 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा प्रदान करता है और इस सेवा में आज तक विद्यालय निरन्तर कार्य रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय या संस्थान का वार्षिकोत्सव उसका आईना होता है। यह विद्यालय हर बच्चे को अच्छे संस्कार देता है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज इस आधुनिक दौर में मान बिंदु और आदर्श बदल रहे है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ नैतिक शिक्षा और चरित्र शिक्षा का होना भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आधुनिक बनना है तो विचारों में आधुनिक बने। उन्होंने कहा कि बच्चों को जीवन में सफल होने के मूल मंत्र भी दिए और बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का होना भी जरूरी है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्कूल के वार्षिकोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय और उसमें अध्ययनरत छात्र छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना भी की। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा मंत्री गणेश जोशी को विद्यालय में आवश्यक संसाधनों के संबंध में चार सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय प्रबंधन को सकारात्मक आश्वासन देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर सचिव उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग देहरादून जे०एस०रावत, विद्यालय प्रबन्धक रैव्ह अनिता टैम्पलटन, प्रधानाचार्या रिबैका मीनाक्षी सिंह, पूर्व अपर निदेशक एस०बी०जोशी सहित छात्र छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।