मुख्यमंत्री धामी ने किया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 68.26 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन


देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित विकास योजनाओं एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यक्रमो के संचालन हेतु 68.26 करोड की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के तपोवन मंडल के अन्तर्गत 1.5 कि०मी० आपदा से क्षतिग्रस्त मुख्य व आन्तरिक मार्गों का नालियों सहित पुनः निर्माण कार्य हेतु ₹ 5.93 करोड, पित्थूवाला शाखा के अन्तर्गत एम०डी०डी०ए०, आई०एस०बी०टी० पेयजल हेतु ₹ 3.42 करोड़, जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के ग्राम पंचायत जखोल के गुरोडी खड्ड में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु ₹ 34 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में आगराखाल-कुसरेला मोटर मार्ग का दिउली से गुजराड़ा तक विस्तार किए जाने हेतु ₹ 3.54 करोड, कीर्तिनगर बरियाडगढ़ धौडगी सौराखाल मोटर मार्ग एवं विभिन्न आन्तरिक सम्पर्क गोटर मार्ग में पुनः निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु ₹ 3.19 करोड, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के विकास खण्ड चौखुटिया में भिकियासैंण-देघाट-बुंगीधार-बछुआबाण-चौखुटिया मोटर मार्ग किमी० 115 से किमी० 126 में सुदृढीकरण एवं डी०सी०एम० व बी०सी० द्वारा डामरीकरण कार्य हेतु ₹ 6.53 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत चण्डाक-बास-आंवलाघाट मोटर गार्ग (ग्रामीण मार्ग) के किमी0 31 से 35 (रामगंगा नदी तक) कच्चे मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹ 3.47 करोड, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के अन्तर्गत बाईपास सड़क तथा 30 मी० स्पान सेतु के निर्माण हेतु ₹ 16 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा उप कारागार, रूडकी की 73 मीटर बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य हेतु ₹ 48 लाख की योजना स्वीकृत किये जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग द्वारा मानव वन्य जीव संघर्ष के लम्बित प्रकरणों के भुगतान तथा आगामी माहों में आकस्मिक रूप से घटित होने वाले प्रकरण में क्षतिपूर्ति हेतु गत वर्षों की अवशेष देनदारी तथा आगामी माहों में आकस्मिक रूप से घटित होने वाले प्रकरणों के भुगतान हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹ 15.00 करोड़ की धनराशि द्वितीय किश्त के रूप में राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा पी०एन०जी० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर के अन्तर्गत 50 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग (03 माह हेतु) सहायता दिये जाने हेतु प्रथम किश्त के रूप में कुल ₹ 25 लाख का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड धारचूूला के ग्राम रालम में हैलीपेड का निर्माण हेतु ₹ 99 लाख की योजना स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल में रानीबाग-भीमताल-खुटानी- चांफी-पदमपुर-धानाचूली-मोतियापाथर-शहरफाटक-मोरनौला-देवीधूरा के किमी0 23 से 39 में डी०बी०एम० एवं बी०सी० द्वारा सुधारीकरण का कार्य हेतु ₹ 9.35 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के अन्तर्गत एयरपोर्ट थानों रायपुर रोड के अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक से 6 नंबर पुलिया, अग्रवाल बेकर रिस्पना ब्रिज रायपुर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु ₹ 15.45 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर में सरदार नगर-बन्नाखेड़ा राज्य मार्ग के किमी 9 में स्थित जल मंदिर सेतु के क्लास बी से क्लास ए में परिवर्तन कार्य हेतु 2.03 लाख, जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर में सरदार नगर बन्नाखेड़ा राज्य मार्ग के किमी. 7 में स्थित ककराला सेतु का वलास बी से क्लास ए में परिवर्तन कार्य हेतु 2.49 लाख  का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड ऊखीमठ में मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग के राज्य मार्ग 37 किमी0 73 में पूर्व निर्मित 6.0 मी० स्पान सिंगल लेन क्लास बी लोडिंग सेतु में उच्चीकृत्त किये जाने हेतु 2.60 लाख, जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड अगस्त्यमुनि में मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग के राज्य मार्ग 37 किमी0 67 में पूर्व निर्मित 9.30 मी० स्पान सिंगल लेन क्लास बी लोडिंग सेतु के स्थान पर 12.00 मी० स्पान डबल लेन क्लास ए लोडिंग सेतु में उच्चीकृत किये जाने हेतु 2.60 लाख, जनपद रूद्रप्रयाग के विकासखण्ड अगस्त्यमुनि में मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग के राज्य मार्ग 37 किमी0 72 में पूर्व निर्मित 10.75 मी० स्पान सिंगल लेन क्लास बी लोडिंग सेतु के स्थान पर 12.00 मी० स्पान डबल लेन क्लास ए लोडिंग सेतु में उच्चीकृत किये जाने हेतु 2.60 लाख तथा जनपद देहरादून के विकासखण्ड चकराता में चकराता लाखामंडल राज्य मार्ग सं० 18 के किमी० 22 चै0 21.950 पर मंझगांव आर०सी०सी० सेतु को क्लास बी लोडिंग सेतु से क्लास ए लोडिंग सेतु में उच्चीकृत किये जाने हेतु 3.25 लाख की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।