स्व. श्याम दत्त जोशी अंतर विद्यालयी बास्केटबॉल टुर्नामेंट एवं पुस्तक मेला कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला में अपने पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित स्व. श्याम दत्त जोशी अंतर विद्यालयी बास्केटबॉल टुर्नामेंट–2025 एवं पुस्तक मेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधायक निधि वर्ष 2025–26 से स्वीकृत अमर शहीद कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में बास्केटबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल पोल तथा विद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना के कार्यों का ₹ 15.67 लाख की लागत का विधिवत लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी को स्मरण कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज वे जिस भी मुकाम पर हैं, वह अपने पिता की प्रेरणा और आशीर्वाद का परिणाम है। इस दौरान मंत्री जोशी ने विद्यालय परिसर में कैप्टन प्रतीक आचार्य की प्रतिमा स्थापना तथा नए विद्यालय कक्ष के निर्माण की भी घोषणा की।

मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेलों के विकास को भी समान प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर खेल सुविधाओं से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध होता है।

काबिना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी शैक्षणिक संस्थान की आत्मा होता है और पुस्तक व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र होती है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय की स्थापना से विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे छात्रों को पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय आसपास के लोगों के लिए भी उपयोगी होगा, जिससे आमजन भी ज्ञानवर्धक पुस्तकों का लाभ उठा सकें।

अमर शहीद कैप्टन प्रतीक आचार्य को नमन करते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि शहीदों के नाम पर स्थापित संस्थानों का विकास करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। यह न केवल शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को देशभक्ति, सेवा और समर्पण के मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी है।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह बिष्ट, वीर माता बीना आचार्य, पार्षद मोहन बहुगुणा, देवी दत्त जोशी, पूनम नौटियाल, सत्येंद्र नाथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।