Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, मुख्य सचिव ने दिए तेज़ी से कार्य शुरू करने के निर्देश…..


देहरादून. मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में कुंभ-2027 के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक के दौरान उच्च स्तरीय समिति द्वारा कुंभ-2027 से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई. मुख्य सचिव ने विभिन्न कार्यों, जिनके अभी तक जीओ जारी नहीं हुए हैं, उनके जीओ तत्काल जारी करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अस्थायी प्रकृति के छोटे कार्यों की संस्तुति के लिए पॉवर डेलीगेट करने की बात कही. उन्होंने कहा कि एक करोड़ से कम के अस्थायी कार्यों के लिए आयुक्त गढ़वाल की अध्यक्षता वाली समिति अनुशंसा करेगी.

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित चंडी देवी एवं मनसा देवी मंदिर से जुड़ा काम शीघ्र शुरू किया जाए. कार्यों की आवश्यकता के अनुरूप प्राथमिकता तय करते हुए संस्तुति प्रदान की जाए. मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों द्वारा कराए जाने वाले टेंट एवं बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने वाले कार्यों के लिए एजेंसीज एंपैनल्ड करने के लिए बिडिंग प्रोसेस तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी संबंधित विभागों के सचिव और विभागाध्यक्षों को अपने-अपने स्तर से शीघ्र काम शुरू करने के लिए कहा.

मुख्य सचिव ने कुंभ कार्यों के लिए ऑडिट टीम भी शीघ्र तैनात करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सूचना, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को अगली एचपीसी में अपनी अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने मेलाधिकारी को कुंभ के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कार्ययोजना भी प्रस्तुत करने के लिए कहा. यातायात संकुलन दूर करने के लिए योजना तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. उन्होंने मेलाधिकारी को जारी निर्माण कार्यों को अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं.

मेलाधिकारी सोनिका ने बताया कि विभिन्न विभागों के 191.30 करोड़ लागत के कुल 33 कार्य हैं, जिनमें से 31 में कार्य प्रारम्भ हो चुका है और शेष 2 कार्यों की निविदा प्रक्रिया गतिमान है. उन्होंने सभी कार्यों को अक्टूबर 2026 तक पूर्ण किए जाने का भरोसा दिलाया. मुख्य सचिव ने सभी कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने मेलाधिकारी के साथ-साथ विभागीय सचिवों को भी अपने स्तर से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने प्रत्येक सचिव समिति बैठक में कुंभ कार्यों से संबंधित प्रगति की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।