उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लैंसडौन में जल संरक्षण प्रयासों की सराहना की, छात्रों से भी मिले


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने कहा की पर्यटन नगरी में गौरव सेनानी झील बनने से निकट भविष्य में जलसंरक्षण को बल मिलेगा।

उन्होंने गढ़वाल राइफल्स की ओर से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो को सराहा। इस दौरान राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें अनुशासन, शिक्षा एवं राष्ट्र सेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

शनिवार को पर्यटन नगरी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोल्जर बोर्ड के निकट पूर्व सैनिक पर्यावरण उद्यान का उद्घाटन किया।

कहा की गढ़वाल राइफल्स की ओर से नगर क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए बनाए गए चेक डैम से प्राकृतिक जलस्रोत रिचार्ज होंगे। राज्यपाल ने भुल्ली सशक्तीकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया।

सेना क्षेत्र में महिलाओं की ओर से संचालित किए जा रहे ट्रिप इन लाइफ कैफे में राज्यपाल ने पहाड़ी व्यंजनों का भी स्वाद चखा। इससे पूर्व उन्होंने गार्ड आफ आर्नर से सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी, उपजिलाधिकारी शालनी मौर्य आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

बच्चों के साथ भावुक हुए राज्यपाल

लैंसडौन भ्रमण के दौरान मौजूद बच्चों के साथ संवाद के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भावुक नजर आए।

इस दौरान उन्होंने देखा कि छात्र संचित गुप्ता की आंखों में चश्मे का लैंस काफी मोटा लगा है। इसके लिए उन्होंने छात्र का उपचार दिल्ली के आरआर अस्पताल में करवाने के निर्देश दिए।

Source link



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *