Dehradun: सीएम धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन को किया फ्लैग ऑफ, 900 से अधिक प्रतिभागियों ने हैं शामिल


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम को फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में भी उन्होंने हिस्सा लिया।

शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को होने वाले अल्ट्रा रन के शुभंकर क्यालु- हिम तेंदुआ का भी अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास जगाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा है और यह आयोजन उसी का प्रतीक बनेगा।

सीएम धामी ने कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति, धैर्य और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने प्रतिभागियों को उत्तराखंड के साहस, पर्यटन और सामर्थ्य का ब्रांड एंबेसडर बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीमावर्ती गांव देश के अंतिम नहीं, बल्कि पहले गांव हैं” के विजन को यह आयोजन साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को नई गति मिलेगी।

31 मई को नीति घाटी में होने वाले इस आयोजन के लिए देश के 27 राज्यों और 2 देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड के एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स टूरिज्म के इतिहास में नया अध्याय लिखेगा।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed