Uttarakhand News: 4 जुलाई से उत्तराखंड में शुरू होगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा, 15 दिनों तक घर-घर पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं…


देहरादून। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 4 जुलाई से पूरे प्रदेश में 15 दिनों तक “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”( सेवा पखवाड़ा) के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया जाएगा।

अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी

इस अभियान के माध्यम से जगह-जगह शिविर आयोजित कर जन-जन तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इससे आमजन को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी, योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से प्राप्त होगा।

सुशासन की अवधारणा को मिलेगी मजबूती

शासन और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास और अधिक सशक्त होगा। साथ ही, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हुए प्रदेश में सुशासन की अवधारणा को मजबूती मिलेगी।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *