भाजपा ने उत्तराखंड में बिछाई बिसात, बहू को आगे कर कांग्रेस के दिग्गज के सामने खड़ी की नई चुनौती


भाजपा ने आठ नए प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा की है, जिनमें अनुकृति को कोटद्वार क्षेत्र से जिम्मेदारी दी गई है। पहली नजर में यह संगठन के मीडिया तंत्र का विस्तार लगता है, लेकिन इसके बड़े राजनीतिक मायने हैं।

 

अनुकृति वर्ष 2022 में कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं और अप्रैल, 2024 में भाजपा में शामिल हुईं थीं। अब प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी भूमिका महज संगठनात्मक नहीं रह गई है। उन्हें प्रदेश के राजनीतिक विमर्श में लगातार मौजूद रहने का मंच मिलेगा। सरकार के फैसलों का बचाव करना हो या कांग्रेस के हमलों का जवाब देना अब अनुकृति भाजपा के पक्ष की मुखर आवाज होंगी

एक ओर श्वसुर हरक सिंह रावत कांग्रेस के मंच से भाजपा पर निशाना साधेंगे, वहीं बहू अनुकृति उनके हमलों का भाजपा के मंच से जवाब देंगी। उत्तराखंड की राजनीति में परिवार के भीतर दो अलग राजनीतिक ध्रुवों का यह दृश्य अपने आप में असाधारण है। रिश्ते वही हैं, लेकिन राजनीतिक रास्ते अलग हैं और अब दोनों को जनता के बीच अपनी-अपनी सियासी निष्ठा भी साबित करनी होगी।

बहू और ससुर, दोनों की होगी सियासी परीक्षा

यदि अनुकृति लगातार प्रदेश के मुद्दों पर मुखर होती हैं, गढ़वाल की राजनीति में सक्रियता बढ़ाती हैं और संगठन में अपनी उपयोगिता साबित करती हैं तो धीरे-धीरे उनकी पहचान हरक की बहू से आगे निकल सकती है। यही स्थिति हरक के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती बन सकती है। हरक की राजनीतिक पूंजी वर्षों का अनुभव, क्षेत्रीय संपर्क और गढ़वाल की राजनीति में बनाई गई पकड़ है।

अनुकृति के पास इसके मुकाबले नई पीढ़ी का चेहरा, महिला होने का राजनीतिक लाभ और अब भाजपा का मजबूत संगठनात्मक मंच है, फिलहाल नए राजनीतिक रिश्तों में श्वसुर और बहू दोनों को सियासी परीक्षा देनी होगी। हरक के लिए चुनौती यह होगी कि उनकी राजनीतिक पकड़ परिवार कांग्रेस के पक्ष में कितनी प्रभावी साबित होती है। वहीं अनुकृति के लिए चुनौती यह होगी कि वह भाजपा में अपनी पहचान कितनी जल्दी और कितनी मजबूती से स्थापित कर पाती हैं।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।