मातृ शक्ति उत्तराखंड की सामाजिक और आर्थिक प्रगति की आधारशिला : धामी।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक उन्नति की मजबूत आधारशिला हैं। पर्यावरण संरक्षण से लेकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने तक मातृशक्ति की भूमिका अहम है। चमोली की धरती से शुरू हुए ऐतिहासिक चिपको आंदोलन में गौरादेवी और उनकी सहयोगी महिलाओं ने प्रकृति संरक्षण का जो संदेश दिया, वह आज भी पूरी दुनिया को प्रेरित कर रहा है।

पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी भागीदारी बढ़ाई गई है। समान नागरिक संहिता के माध्यम से भी महिलाओं के समान अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बेटियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा और रोजगार तक हर स्तर पर सहयोग मिले। नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। बीते चार वर्षों में चमोली जिले के सभी विकासखंडों में 900 से अधिक जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से तीन करोड़ रुपये से अधिक की सहायता उपलब्ध कराई गई है।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *