गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर कल उत्तराखंड पहुंचेगी समरसता यात्रा।


संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही अखिल भारतीय समरसता यात्रा मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचेगी। प्रदेश में प्रवेश करने पर विकासनगर के कुल्हाल गेट पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए रुड़की के धनौरी पहुंचेगी, जहां विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।

 

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास जी के समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, झाझरा और प्रेमनगर होते हुए देहरादून पहुंचेगी। इसके बाद माजरी ग्रांट, हर्रावाला, नेपाली फार्म, ऋषिकेश और हरिद्वार से होकर धनौरी के लिए रवाना होगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

 

धनौरी में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। घुनियाल ने प्रदेशवासियों से यात्रा के स्वागत में भागीदारी करने और गुरु रविदास जी के विचारों को जीवन में अपनाने की अपील की।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *