Month: July 2025

कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून-सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में आगामी 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के…

CM धामी को चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण करने पर मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य के मुख्य सेवक के रूप…

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक, बंद सड़कों को जल्द खोलने के दिए निर्देश

देहरादून-ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में बरसात के कारण बंद…

सीएम धामी ने जनता को दिया खास मैसेज, सुशासन और देवभूमि की रक्षा को बताया प्राथमिकता

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी सरकार के 4 साल पूरे होने पर प्रदेश की जनता को संदेश दिया है. सीएम धामी ने कहा, आपके प्यार, स्नेह और आशीर्वाद…

बद्रीनाथ धाम जा रहे श्रद्धालु अब नहीं कर सकेंगे ये काम, 2 जुलाई की घटना के बाद मंदिर ट्रस्ट ने लिया निर्णय

चमोली. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने बड़ा निर्णय लिया है. अब मंदिर में आने वाले श्रद्धालु यहां फोटो नहीं खिंचवा सकेंगे. परिसर में फोटो खिंचवाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया…

Uttarakhand News: सोनप्रयाग में भूस्खलन से मुनकटिया मार्ग ध्वस्त, केदारनाथ यात्रा अस्थाई रूप से रोकी गई – सीएम धामी बोले: सुरक्षा ही प्राथमिकता….

रुद्रप्रयाग. श्री केदारनाथ धाम से लौटते वक्त सोनप्रयाग में भूस्खलन होने से मुनकटिया मार्ग ध्वस्त हो गया. हादसे के बाद केदरानाथ यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है.…

बीआईएस प्रतिनिधिमंडल ने CM धामी से भेंट कर उत्तराखंड में मानकीकरण से जुड़ी प्रमुख पहलुओं पर की चर्चा

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में  भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून शाखा के निदेशक एवं प्रमुख  सौरभ तिवारी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से पूर्व डिप्टी स्पीकर लोकसभा चरणजीत सिंह अटवाल ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून, 12 फरवरी। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता के तहत, सेवाओं के पंजीकरण के समय दी जाने वाली जानकारियों तक किसी भी तीसरे व्यक्ति की पहुंच […] Source link

पार्टी स्तर पर पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने को लेकर पदाधिकारियों संग बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्रीदेव सुमन नगर मंडल, शहीद दुर्गा मल्ल मंडल एवं मसूरी मंडल के अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में…

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।