Month: August 2025

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए प्रभावित राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है

PIB Delhi-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए प्रभावित राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर…

तीन दिनों के लिए रेड एवं ऑरेंज एलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

सीएम ने कहा-एलर्ट रहें अधिकारी मौसम विभाग द्वारा जारी रेड तथा ऑरेंज अलर्ट को लेकर  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक कहा-आपदा प्रभावितों के साथ भावनाओं व…

CM धामी के नेतृत्व और सतत निगरानी में प्रदेश में आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और सतत निगरानी में प्रदेश में आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। भारी बारिश व मलबा आने से प्रदेश में कुल…

डीएम सविन बंसल को उत्कृष्ट कार्यशैली और असाधारण निर्णयों के लिए उत्तराखंड भूकानून अभियान के सदस्यों ने किया सम्मानित

*अभिनंदन पत्र और शाल भेंटकर उनके जनहित में प्रशंसनीय कार्यो को सराहा।* देहरादून-देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है। विगत एक साल से जिलाधिकारी…

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

–श्रद्धांजलि सभा में कई राज्यमंत्री, दायित्वधारी सहित पार्टी पदाधिकारी भी रहे उपस्थित देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के गुनियाल गांव स्थित बहुउद्देशीय भवन में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष…

दिवंगत हवलदार विजय सिंह गुसाईं के परिवारजनों से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

देहरादून- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज बीते जून माह में भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान हादसे से सात गढ़वाल राइफल के उत्तराखण्ड जनपद टिहरी के निवासी दिवंगत हवलदार विजय…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कौलागढ़ में मां नंदा-सुनन्दा की प्राण प्रतिष्ठा में किया पूजन, लिया मां नंदा-सुनन्दा का आशीर्वाद

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून स्थित कौलागढ़ में कुर्मांचल परिसर, गढ़ी शाखा द्वारा आयोजित मां नंदा एवं सुनन्दा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में धर्मपत्नी निर्मला जोशी संग…

भारत के भविष्य के लिए खेल-आधारित शिक्षा-अन्नपूर्णा देवी

By: अन्नपूर्णा देवी, (केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, भारत सरकार) यदि हमें विकसित भारत का निर्माण करना है, तो हमें शुरुआत —अपने सबसे छोटे नागरिकों की क्षमता के विकास…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 03 नयागांव में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन…

बरसात के कारण पीएमजीएसवाई की बाधित सड़कों की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

देहरादून- प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में यूआरआरडीए के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत बरसात से बाधित सड़कों…

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।