Month: August 2025

उत्तराखण्ड सरकार और जर्मन स्थित इनोवेशन हब राइन-माइन के मध्य लेटर ऑफ इन्टेन्ट (एल.ओ.आई) पर हस्ताक्षर

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और जर्मन स्थित इनोवेशन हब राइन-माइन के मध्य लेटर ऑफ इन्टेन्ट (एल.ओ.आई) पर हस्ताक्षर किये गये।…

अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार हैं उत्तराखंड – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून-शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025, समारोह को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

बादल फटने की सूचना प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री धामी ने राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित करने के दिए निर्देश

देहरादून-जनपद रुद्रप्रयाग, चमोली,  टिहरी और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की सूचना प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाखन में गणपति महोत्सव में लिया आशीर्वाद

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज देहरादून के जाखन स्थित रेखा राजपूत के आवास पर आयोजित गणपति महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधिविधान से गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना…

खेल दिवस पर खिलाड़ियों के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बास्केटबॉल कोर्ट एवं पुस्तकालय का शिलान्यास

देहरादून-राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला में…

केंद्रीय संचार ब्यूरो, पिथौरागढ़ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

– राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो इंडिया एवं राष्ट्रीय खेल नीति पर विस्तृत जानकारी साझा की गई – प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विभाग द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया –…

मनीष ममगाईं ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के साथ उत्तराखंड का नाम किया रोशन

-ममगाईं ने 16 वर्षों से अधिक समय तक इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करते हुए 700+ प्रशिक्षुओं और पेशेवरों को प्रशिक्षित किया है। -ममगाईं ने…

सभासद अमित भट्ट को पितृशोक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यक्त की शोक संवेदना

मसूरी-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज समाजसेवी एवं नगर पालिका परिषद मसूरी के सभासद अमित भट्ट के पिता सचिदानंद भट्ट के निधन पर उनके देहरादून के प्रेमनगर पीताम्बरपुर स्थित आवास…

मसूरी सनातन धर्म मंदिर में श्री गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी लंढौर बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर में श्री गणेश उत्सव सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में प्रतिभाग…

मसूरी रोपवे परियोजना पर स्टैक होल्डरों की बैठक, मंत्री गणेश जोशी बोले – मसूरी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा

मसूरी-मसूरी नगर पालिका सभागार में आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना को लेकर स्टैक होल्डरों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में परियोजना के प्रबंध निदेशक…

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।