Month: September 2025

सूचना विभाग में 36 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार

देहरादून-सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड के मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुकेश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। अपर निदेशक सूचना, आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त…

युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं, सिर कटा भी सकता हूं-सी.एम. धामी

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के फेयरफिल्ड बाय मेरियट मालसी में टाइम्स ऑफ़ इंडिया कॉन्क्लेव के तहत आयोजित उत्तराखण्ड चैप्टर-2025 कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया। राज्य के विकास पर प्रगति से…

ABVP के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के देहरादून जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी…

प्रदेश में निर्माण और नव निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए-मुख्यमंत्री धामी

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में निर्माण और नव निर्माण कार्यों में तेजी लाई…

उत्तराखंड में 11.7 लाख से अधिक लोग हुए लाभान्वित

PIB Dehradun-उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को हर घर तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने महज़ दो सप्ताह में ही बड़ी सफलता हासिल…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कंडोली चिड़ौवाली पार्क में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत श्री देव सुमन नगर मंडल द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर…

मसूरी में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

मसूरी-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी नगर पालिका टाउन हॉल में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य शिविर में…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अष्टमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर आज अपने आवास पर परिवार संग विधिवत कन्या पूजन कर नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त…

PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को जोड़ने का काम किया है-CM धामी

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, वीरभट्टी, नैनीताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 126वां एपिसोड सुना। मुख्यमंत्री ने कहा…

सीजीएचएस देहरादून ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

PIB देहरादून-केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) देहरादून ने अतिरिक्त निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार सेनियाराय के मार्गदर्शन में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विषय पर एक व्यापक स्वास्थ्य शिविर का रविवार को…

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।