Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है। Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी…. Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी…. Uttarakhand News:‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी….. Uttarakhand News:‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी…..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काली एवं गोरी नदी के संगम पर आयोजित 110 वर्ष पुराने जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काली एवं गोरी नदी के संगम पर आयोजित 110 वर्ष पुराने जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलजीबी…

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अमोल डोभाल को भाजपा द्वारा खेलकूद प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोनित होने पर बधाई दी

फोटो: भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने पर अमोल डोभाल को मिठाई खिलाते कृषि मंत्री गणेश जोशी। देहरादून 14 नवम्बर, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के कैनाल रोड़…

मंत्री गणेश जोशी ने गुवाहाटी में भारतीय वायुसेना बेस की 19वीं विंग में तैनात डीएससी सिपाही कंवल गुरुंग के आकस्मिक निधन पर उन्हें आवास पहुॅचकर पुष्पांजलि अर्पित की

फोटो: गुवाहाटी में वायुसेना बेस पर तैनात डीएससी सिपाही कंवल गुरुंग के आकस्मिक निधन पर पुष्पांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी देहरादून 14 नवम्बर, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर भाईलो उत्सव का आयोजन

फोटो : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर भाईलो उत्सव का आयोजन करते गोरखाली समाज के रंगकर्मी देहरादून 14 नवंबर, दीपावली के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी…

71वें राजकीय औद्यौगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा किया गया विधिवत् उद्घाटन

चमोली – 71वें राजकीय औद्यौगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा किया गया विधिवत् उद्घाटनl आज दिनांक 14 नबम्बर 2023 से प्रारम्भ हो रहे विश्व प्रसिद्ध सात…

राजकीय औद्यौगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर में आई स्थानीय जनता को चमोली पुलिस द्वारा साइबर अपराध, नशे एवं महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति किया गया जागरुक

चमोली- राजकीय औद्यौगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर में आई स्थानीय जनता को चमोली पुलिस द्वारा साइबर अपराध, नशे एवं महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति किया गया जागरुक पुलिस अधीक्षक…

भारतीय मॉडल, अभिनेत्री, निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता दीया मिर्जा सपरिवार आयी परमार्थ निकेतन विश्व विख्यात परमार्थ निकेतन गंगा आरती में किया सहभाग पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी ने रूद्राक्ष का दिव्य पौधा आशीर्वाद स्वरूप भेंट कर हरित पर्व मनाने का दिया संदेश ऋषिकेश, 13 नवम्बर। भारतीय मॉडल, अभिनेत्री, निर्माता दीया मिर्जा सपरिवार परमार्थ निकेतन आयी। परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों और आचार्यो ने शंख ध्वनि और वेद मंत्रों से दीया मिर्जा, उनके पति श्री वैभव रेखी और बच्चों का अभिनन्दन किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सपरिवार विश्व विख्यात परमार्थ निकेतन गंगा आरती में सहभाग किया। अभिनेत्री, निर्माता, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण की सद्भावना दूत और संयुक्त राष्ट्र महासचिव की एसडीजी दूत दीया मिर्जा ने ‘सभी जानवर इच्छा से पलायन नहीं करते’ इस अभियान की शुरूआत की थी। दीया मिर्जा का मानना है कि वन्य जीवों को दुनिया भर में खतरे का सामना करना पड़ रहा है और दुनिया भर के अवैध बाज़ारों में भारत की वनस्पति और जीव जंतुओं की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। वन्य जीवों के अवैध व्यापार के कारण कई प्रजातियाँ लुप्त होने की कगार पर है। दुनिया भर में संगठित वन्य जीव अपराध की श्रृंखलाएँ फैलती जा रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप न केवल यह उद्योग फल-फूल रहा है, बल्कि भारत में वन्य जीवों के अवैध व्यापार में काफी तेज़ी भी आई है इसलिये ‘सभी जानवर इच्छा से पलायन नहीं करते’ अभियान की शुरूआत की गयी थी जिसका उद्देश्य जनसमुदाय को जागरूक करना ताकि वन्य जीवों का संरक्षण हो तथा उनकी रक्षा, तस्करी रोकने एवं वन्य जीव उत्पादों की मांग में कटौती लाने हेतु जन समर्थन जुटाना है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि फिल्मों में अभिनय के साथ समाज, पर्यावरण, वन्यजीवों और मानवता के लिये कार्य करना अद्भुत है वास्तव में आज समाज को ऐसे ही पर्यावरण राजदूतों की जरूरत है। स्वामी जी ने कहा कि ‘जीवन के लिये जंगल’ अत्यंत आवश्यक है, जगंल है तो जीवन है, जगंल है तो प्राणवायु आक्सीजन है, जंगल है तो जल है और जल है तो जीवन है। स्वामी जी ने कहा कि हम दीपावली के पश्चात गोवर्द्धन पूजा करते हैं। इस त्यौहार का भारतीय लोकजीवन में बहुत महत्व है यह पर्व प्रकृति के साथ मानव के सीधे सम्बन्ध को दर्शाता है। गोवर्धन पूजा में गोधन अर्थात गायों की पूजा की जाती है। भगवान श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों को भगवान इंद्र के प्रकोप से शुरू हुई मूसलधार वर्षा से बचाने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उँगली पर उठाकर रखा ताकि गोप-गोपिकाएँ गोवर्द्धन पर्वत की छाया में आराम से रह सके। सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा । गोवर्धन पूजा व अन्नकूट उत्सव हमंे पर्यावरण संरक्षण संदेश है। स्वामी जी ने गंगा जी की आरती के माध्यम से हरित पर्व मनाने का संकल्प कराया। साथ ही अभिनेत्री दीया मिर्जा को रूद्राक्ष का दिव्य पौधा आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया।

भारतीय मॉडल, अभिनेत्री, निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता दीया मिर्जा सपरिवार आयी परमार्थ निकेतन विश्व विख्यात परमार्थ निकेतन गंगा आरती में किया सहभाग पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी…

सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है : सीएम धामी

उत्तरकाशी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। घटना के बाद से ही लगातार अधिकारियों से…

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत भाऊवाला के अंतर्गत मार्ग निर्माण कार्य शुभारभ किया

देहरादून-सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत भाऊवाला के अंतर्गत मार्ग निर्माण कार्य का सोमवार को शुभारभ किया ग्राम भाउवाला में शिव मंदिर घाटी से नरेंद्र ठाकुर, वीर सिंह…

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सीएम धामी को दीपावली पर्व की बधाई दी

फोटो : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली पर्व की बधाई देते कृषि मंत्री गणेश जोशी देहरादून 12 नवम्बर, प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास…

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।