Month: July 2025

उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया CM धामी ने

देहरादून-मुुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 की अवधि के लिए उत्तराखंड राज्य को पेंशन की हिस्सेदारी के रूप में रू 1600…

राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून और हल्द्वानी में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनाए जाएंगे, एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को सचिवालय में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं सेवादान आरोग्य संस्था के बीच एम.ओ.यू. (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उद्योगपति लव मल्होत्रा ने की शिष्टाचार भेंट, हाउस ऑफ हिमालयास के उत्पाद किए भेंट

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर उद्योगपति लव मल्होत्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने भेंट स्वरूप उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड हाउस…

राधाकृष्ण मन्दिर में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग कर कथा का श्रवण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज किशन नगर चौक स्थित श्री राधाकृष्ण मन्दिर में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी…

बाढ़ सुरक्षा और जल निकासी योजनाओं को त्वरित गति से पूर्ण करे सिंचाई विभाग: काबीना मंत्री गणेश जोशी

देहरादून-बुधवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित आवासीय कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चल…

मृतक उपनल कार्मिक के परिवार को त्वरित सहायता राशि का चैक सौंपते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून-सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में सड़क दुर्घटना में मृतक उपनल कर्मचारी कविता गुसांई के भाई पंकज गुसाईं को रुपये 1.50 लाख की त्वरित सहायता राशि…

बीआईएस ने फार्मास्युटिकल पैकेजिंग मानकों पर ‘मानक मंथन’ कार्यक्रम किया आयोजित

PIB देहरादून : भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा यूकॉस्ट, देहरादून में बुधवार को “मानक मंथन” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आईएस 16011:2012 (औषधीय…

धामी सरकार की सख्ती, सरकारी अस्पतालों से अनावश्यक रेफरल को रोकने के लिए SOP जारी, जवाबदेही और पारदर्शिता होगी सुनिश्चित

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए स्पष्ट निर्देश, अब जिला स्तर पर ही मिलेगी विशेषज्ञ सेवा, अनावश्यक रेफरल नहीं होंगे देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड…

बीआईएस ने पेयजल विभाग के अभियंताओं के लिए दो दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यक्रम का किया आयोजन

PIB देहरादून : भारतीय मानक ब्यूरो बीआईएस, देहरादून द्वारा उत्तराखंड के पेयजल विभाग के राज्य एवं जिला स्तरीय अभियंताओं और अधिकारियों के लिए दो दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया…

31 जुलाई को होगी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना

देहरादून-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य 31 जुलाई को संपन्न किया जाएगा। पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य…

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।