Month: August 2025

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना पर जताया दुख , मां गंगा से सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना की

देहरादून-उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की घटना में हुई क्षति पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुःखद समाचार को अत्यंत…

धराली में बादल फटने से मची तबाही, 60 लोग लापता – CM धामी ने दिए युद्ध स्तर पर राहत-बचाव के निर्देश

उत्तरकाशी। जिले के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। यहां दर्जनों घर बह गए। स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू के लिए रवाना हो गया है। यह घटना…

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड : उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी…

‘ऑपरेशन कालनेमी’ के अंतर्गत आस्था की आड़ में जनता को गुमराह करने वालों पर नियमित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए-मुख्यमंत्री

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल बैठक की. उन्होंने जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन लोगों ने गलत तरीके से राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड,…

मुख्यमंत्री धामी ने वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की, जिलाधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर सक्रिय रहने के दिए निर्देश

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल बैठक कर सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत वे अपनी पूरी टीम के…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘सशक्त बहना उत्सव योजना’ का शुभारंभ, महिला समूहों के रक्षाबंधन स्टॉलों का किया अवलोकन

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय परिसर में “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” के अन्तर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समस्त 95 विकासखण्डों में शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री…

बारिश से नुकसान हुए प्रभावितों को तात्कालिक सहायता राशि का चेक प्रदान करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मूसलाधार बारिश के चलते पथरियापीर नीलकंठ विहार में बांस ढहने से आवासीय भवन को हुए आंशिक नुकसान और पुस्ता ढहने से प्रभावित परिवारजनों को…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र, परिवहन निगम के 43, सिंचाई विभाग 129 और 15 नलकूप मिस्त्रियों को मिला लेटर

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत 43 पात्र अभ्यर्थियों और…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारी बारिश से प्रभावित दून विहार और नीलकंठ विहार क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीड़ितों को राहत राशि के चैक किए वितरित

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को विजय कॉलोनी वार्ड अंतर्गत नीलकंठ विहार और दून विहार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने बारिश से प्रभावित…

15 हजार से अधिक बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी, समारोह में केंद्रीय मंत्री शेखावत और मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल

देहरादून। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मसूरी विधानसभा क्षेत्र की 15…

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।